Video Of Day

Latest Post

मुहूर्त बने तो ताला खुले सामूहिक शौचालय का


लोहरदगा। उदघाटन तो हो गया। लगता है अब ताला खोलने का मुहूर्त देखा जा रहा है। तभी तो उदघाटन के बाद भी इसे चालू नहीं किया गया है। यह हाल है लोहरदगा के वार्ड नंबर 4 के ढोढ़ा टोली स्थित मंगल देव कॉलोनी में बने सामूहिक शौचालय का। इसके निर्माण पर 25 लाख खर्च हुए हैं। ताला लटके होने से स्थानीय लोग खुले में शौच करने को विवश हैं। आसपास में रहने वालों को परेशानी हो रही है।
पूछे जाने पर नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता गंगाराम ठाकुर ने कहा शौच के लिए कोई भी शौचालय में नहीं जाता है। इसकी देखभाल के लिए आदमी ढूंढा जा रहा है। बतातें चले कि 24 दिसंबर 2017 को नगर अध्यक्ष पवन एक्का ने इसका उदघाटन किया था। तब से आज तक इसमें ताला लटका हुआ है। सरकार स्‍वच्‍छता अभियान पर लाखों रुपये खर्च कर रही हे।
देश भर में शौचालय बनाने में अरबों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। आम लोगों को शौचालय के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान में खर्च किये जा रहे हैं। फिर भी लाखों रुपये से बने सामूहिक शौचालय में ताला लटका होगा सवाल खड़े कर रहा है। यही नहीं, लोहरदगा को खुले में शौच मुक्त कहा जाना भी मजाक लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है समय से शौचालय खुले तो लोग बाहर शौच के लिए नहीं जाएंगे। जल्द इसके संचालन की ब्यवस्था नहीं होने से भवन के भी जर्जर हो जाने की आशंका है।

No comments