Video Of Day

Latest Post

भारत कांग्रेस मुक्त की ओर अग्रसर : डॉ संजय सिंह

रांची। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ संजय सिंह ने कहा की त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा को अपार जन समर्थन मिला। यह इस बात का संकेत है कि अब जनता विकास चाहती है। युवा रोजगार चाहते हैं। सिर्फ चुनावी वायदे पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। त्रिपुरा में 25 सालों से चला आ रहा वामपंथियों का निरंकुश शासन जनता के सपनों को चकनाचूर करने का परिणाम ही है कि दो तिहाई बहुमत से भाजपा लाल दुर्ग को भेदने में सफल रही। डॉ सिंह रविवार को प्रेस से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव परिणाम के बाद 20 राज्यों में भाजपा और तीन राज्यों में कांग्रेस बची है अर्थात भाजपा का 68% और कांग्रेस का 8% शासन रह गया है। यह चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। भारत में कांग्रेस पार्टी का वजूद समाप्त होता जा रहा है। आने वाले समय में अन्य राज्यो में भी भाजपा की सरकार बनेगी। जनता ने प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा जताया है।

No comments