Video Of Day

Latest Post

महावीर मंडल रांची का चुनाव 11 मार्च को


रांची। श्री महावीर मंडल रांची की बैठक रविवार को राजधानी के महावीर चौक स्थित श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्‍ट में हुई। इसमें सर्वसम्‍मति से आय-व्‍यय को पास किया गया। अखाड़े लाईसेंसधारी श्री रामनवमी आयोजक समिति को सदस्‍य बनाने की मंजूरी दी गई। श्री महावीर मंडल के सदस्‍यों को आजीवन सदस्‍य बनाने पर मुहर लगी। वर्ष 2017 की कमेटी भंग कर दी गई। 
वर्ष 2018 का चुनाव कराने के लिए विजय बर्मन को मुख्‍य चुनाव पदाधिकारी बनाया गया। गंगा प्रसाद यादव, रामधन बर्मन, रविंद्र वर्मा, राजन वर्मा, रंजन कुमार, रोशन लाल अग्रवाल सह संयोजक चुने गए। उन्‍हें चुनाव कराने का दायित्‍व दिया गया। मुख्‍य चुनाव पदाधिकारी श्री बर्मन ने बताया कि सात मार्च 11 से 3 बजे तक नामांकन होगा। स्‍क्रूटनी आठ मार्च को 11 से दो बजे तक और नाम वापसी उसी दिन पांच बजे तक होगा। चुनाव 11 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कराया जाएगा।

No comments