Video Of Day

Latest Post

झारखंड की डॉ भारती को नारी शक्ति पुरस्‍कार


रांची। झारखंड की जानी मानी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ भारती कश्‍यप को नारी शक्ति पुरस्‍कार मिला है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आठ मार्च को राष्ट्रपति भवन में प्रदान करेंगे। इस सम्मान के तहत उन्हें एक लाख रुपये नकद और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य के लिए डॉ भारती यह सम्मान दिया जा रहा है। जानकारी हो कि डॉ भारती राज्‍य भर में सीएसआर का कार्यक्रम चलाती है।

No comments