Video Of Day

Latest Post

कृषि विज्ञान केंद्र के ठेका श्रमिक आमरण अनशन पर


रांची। बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र के ठेका श्रमिकों आंदोलन पर हैं। उन्‍होंने सात मार्च से विवि मुख्‍यालय के पास अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया। उनकी मांग वेतन में वृद्धि और उन्‍हें नियमित करना है। उनका कहना है कि केंद्र की स्‍थापना के बाद से ही वे अनुबंध पर कार्यरत हैं। उन्‍हें बहुत कम मानदेय दिया जता है। सभी श्रमिक सामान्‍य कर्मचारियों की तरह ही पूरा काम करते हैं। इसके बाद भी वेतन में बढ़ोत्‍तरी नहीं की जाती है। उन्‍हें काम करते हुए एक दशक से अधिक हो गए। ऐसे में नियम के अनुसार उन्‍हें नियमित भी किया जाना चाहिए। मांगों को लेकर कई बार विवि प्रशासन से वार्ता भी हुई। उनकी ओर से मांगें माने जाने का आश्‍वासन भी दिया गया। इसके बाद भी आज तक उसे पूरा नहीं किया गया। मजबूर होकर उन्‍हें यह कदम उठाना पड़ा।

No comments