Video Of Day

Latest Post

मिलकर नए झारखंड का निर्माण करें : रघुवर दास


रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यवासियों से मिलकर नए झारखंड का निर्माण करने का आह्वान किया। वे रविवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने होली की बधाई देते हुए कहा कि होलिका दहन के साथ हम अपने अन्त: और बाह्य बुराईयों का दहन कर दें। रंगोत्सव में केवल अच्छाई की राह मुकम्मल करने का संकल्प लें। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा देश आज विकास पुरुष भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में विश्‍वास जता रहा है। भारत का कोना-कोना धर्म जाति और संप्रदाय से उपर उठकर विकास की राजनीति को स्वीकार कर रहा है। पूर्वोत्तर राज्य की जनता का जनादेश विकास के लिये है, इसे समझना होगा। देश के प्रधानमंत्री विकास के पर्याय हैं। नये भारत और नये झारखंड का आगाज हो चुका है। पूरी प्रतिबद्धता से हम उस ओर बढ़ चुके हैं। सबने झारखंड की खुशहाली के संकल्प का गुलाल एक दूसरे को लगाया।
कार्यक्रम को सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन खादी बोर्ड के अध्‍यक्ष संजय सेठ ने किया। इस अवसर पर झारखंड चैंबर के अध्यक्ष रणजीत गाड़ोदिया तथा वरिष्ठ नेता धर्मपाल सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

No comments