Video Of Day

Latest Post

महिला दिवस से पहले झारखंड चैंबर में हुए कई कार्यक्रम

रांची। विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सात मार्च को रांची स्थित चैंबर भवन में रंगारंग कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। झारखंड चैंबर की महिला उद्यमिता विकास उप समिति ने कार्यक्रम किया। इसमें सौ से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। गायन, पेंटिंग, प्रदर्शनी, नृत्य, गेम सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुती से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना/सरस्वती वंदना से हुई। वीणा श्रीवास्तव, रश्मि शर्मा, डॉली कुजारा टाक, सत्या शर्मा, मुक्ति शाहदेव और नंदा ने कविता पाठ किया। प्रतिभा पांडा ने नृत्य प्रस्तुत किया।
उप समिति की चेयरपर्सन पूनम आनंद ने कहा कि आज महिलाएं देश के विकास में पुरूषों के बराबर योगदान कर रही है। सामाजिक और राजनीतिक सभी प्रकार की बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ रही हैं। विश्व भर की महिलाएं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस देश, जात-पात, भाषा, संस्कृतिक और राजनीतिक भेदभाव से परे एकजुट होकर मनाती हैं। झारखंड चैंबर ने इस कार्यक्रम से महिलाओं को प्रोत्साहित करने का एक छोटा सा प्रयास किया है।
कार्यक्रम का संचालन आरती वर्मा ने किया। इस दौरान बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर और महुआ माजी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में अंजू गुप्ता, हिमांशी गुप्ता, रेखा अग्रवाल, सुनिता यादव, कल्पना कुमारी, गीता प्रसाद, मधुमिता चतुर्वेदी, विनीता शर्मा, शोभा चोपडा, अर्चना वर्मा, रेणु अग्रवाल, पायल बजाज, रश्मि शर्मा, प्रेमा अग्रवाल, नेहा पटवारी, ममता सिन्हा, खुशबू कटारूका, पिंकी अग्रवाल, सपना सिंघानिया, दीपका बंका, किरण चौधरी, सुनिता देवी, पूनम सिंह, सुजाता केडिया, लवली सिंह, रेखा जैन, भानू शिल्पा सहित अन्य उपस्थित थीं।

No comments