कुरमी महाजुटान में शामिल होने का किया वायदा
रामगढ़। कुरमी /कुड़मी स्वजाति सम्मेलन का आयोजन गोला
प्रखंड के रकुवा बाजार में सात मार्च को हुआ। इसमें पूर्व मंत्री लालचंद महतो,
पूर्व मंत्री छत्रुराम महतो, डॉ राजाराम महतो,
गोला मध्य जिला परिषद जिला परिषद सदस्य श्रीमती ममता देवी, इंदर महतो समेत
प्रखंड के ही रकुवा पंचायत के लोग शामिल हुए। मौके
पर 29 अप्रैल को महाजुटान में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने
का आह्वान किया किया।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लालचंद महतो ने कहा कि सरकार को
किसी भी तरह का संकोच नहीं होना चाहिए, क्योंकि झारखंड के 42 विधायकों का समर्थन कुरमी समाज को
प्राप्त है। राज्य सरकार को इस पर अवश्य अमल करना चाहिए नहीं तो इसका परिणाम भुगतना
पड़ सकता है। पूर्व मंत्री छत्रुराम महतो ने कहा कि लड़ाई आरपार की होगी। कुर्मी
महाजुटान में कुरमी समाज अपना ताकत दिखाएगा। डॉ महतो ने कहा कि झारखंड की कुरमी जाति
पूर्ण रूप से आदिवासी है। इसमें किसी अन्य लोगों को प्रमाण पत्र देने की आवश्यकता
नहीं है।
जिला परिषद सदस्य श्रीमती ममता देवी ने कहा कि कुर्मी समाज
सजग है। रामगढ़ जिले से लाखों की संख्या में लोग मोरहाबादी मैदान पहुंचेंगे। इस
अवसर पर इंद्रदेव महतो, महानंद महतो, जय प्रकाश महतो समेत लोगों ने कुरमी महाजुटान में पहुंचने का वायदा किया।



No comments