Video Of Day

Latest Post

रघुवर दास ने 20 ग्रामीण महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया

रांची। शनिवार को सेवा भारती झारखण्ड का सेवा प्रकल्प सेवा धाम, गुड़ीडीह, जोन्हा राँची में झारखण्ड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सौजन्य से चरखा प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षित प्रशिक्षुओं के प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 20 ग्रामीण महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सेवा भारती समाज के सहयोग से सामाजिक समरसता, समृद्धि एवं संस्कारात्मक वातावरण निर्माण कर रही है। समाज के बुद्धिजीवी - सम्पन्न वर्ग अपना योगदान करेंगे तो निश्चित रूप से देश का चहुंमुखी विकास होगा। झारखण्ड खादी बोर्ड के अध्यक्ष श्री संजय सेठ ने कहा कि हर वर्ग, हर परिवार में खादी वस्त्र का उपयोग करने का प्रचलन हो।

मौके पर सेवा भारती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं ने वन्दे मातरम राष्ट्र गीत की प्रस्तुति किया। मुख्यमंत्री के सम्मान में  सेवा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश केजरीवाल ने पुष्पगुच्छ व् अपनी गौशाला उत्पादित देशी घी भेंट किया, जबकि प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री चतुर्भुज खेमका ने शॉल ओढा कर स्वागत किया। सेवा भारती का कार्य परिचय सेवा भारती के न्यासी श्री चन्द्रकान्त रायपत ने दिया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने किया।

No comments