राज्यसभा चुनाव : झारखंड में एनडीए के दोनों प्रत्याशी की जीत का संकेत
रांची। झारखंड में
राज्यसभा के चुनाव के लिए वोट डालने की प्रक्रिया कुछ देर में खत्म हो जाएगी। लगभग
सभी विधायकों का वोटिंग हो गया है। विधायक अमित महतो ने सबसे पहले वोट डाला है। अब
तक मिल रहे संकेत से यह लग रहा है कि एनडीए के दोनों प्रत्याशी जीत सकते हैं।
जेवीएम के विधायक
प्रकाश राम के क्रॉस वोटिंग करने की बात सामने आ रही है। जेवीएम की तरफ से चुनाव में एजेंट का काम
बंधु तिर्की देख रहे हैं। प्रकाश राम एजेंट को दिखाए बिना वोट कर रहे थे। इसका श्री
तिर्की ने विरोध किया। उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि श्री राम के वोट की
गिनती नहीं की जाए। इसके अलावा एक-दो विधायकों के वोट नहीं डालने जाने की बात भी
सामने आ रही है।
पूरी परिस्थिति
और वोटिंग का आकलन करने पर पिछली बार का वाक्या दोहराने की संभावना नजर आ रही है।
बीते बार एक विधायक को गिरफ्तार करने पुलिस चली गई थी। वे अस्पताल में भर्ती हो गए
थे। वोट डालने नहीं आए थे। इसके अलावा इस बार की तरह का खेल भी हुआ था। पहले लग रहा
था कि महेश पोद्दार नहीं जीत पाएंगे। परिणाम आने पर वह जीत गए।
जानकारी हो कि झारखंड की
दो राज्यसभा सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा के समीर उरांव और
प्रदीप संथालिया मैदान में हैं। कांग्रेस ने धीरज साहू को उतारा है। भाजपा के पास
43 विधायक हैं। ऐसे में एक सीट पर जीत आसान है। सारी
रणनीति दूसरी सीट के लिए
बनाई गई है। कांग्रेस को जेएमएम का साथ है। हालांकि रिजल्ट आने के बाद ही सारी स्थिति
साफ हो पाएगी।
No comments