Video Of Day

Latest Post

भाजपा से नाराज सामेला निर्दलीय मैदान में उतरी

लोहरदगा। भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज सामेला भगत नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय खड़ी हो गई। उसने गुरूवार को अध्‍यक्ष पद के लिए नामांकन दायर किया। बताते चलें कि श्रीमती भगत तीन सत्रों से भाजपा जिला उपाध्यक्ष रहीं। उन्‍हें उम्‍मीद थी कि पार्टी उन्‍हें टिकट देगी। हालांकि अंतिम समय में उन्‍हें दरकिनार कर दिया गया। उन्‍हें टिकट नहीं दिए जाने पर काफी लोगों ने निंदा भी की। पूर्व मंत्री सधनु भगत ने कहा लोहरदगा में राजनीति में लोग इतना हद तक गिर जाएंगे, इसका पता नहीं था। इसकी जितना निंदा की जाए, कम है।
हालांकि भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर श्रीमती भगत ने कहा मुझे पार्टी से कोई गिला शिकवा नहीं है। पार्टी अपना कर्तव्य निभाते हुए खुद निर्णय लिया है। अब हमें स्वयं का निर्णय लेना है। पर्चा दाखिल करने के पहले सामेला भगत ने नगरवासियों से एक मौका देने की अपील की। कहा कि पार्टी राजनीति से हट कर सिर्फ और सिर्फ नगरवासियों का सेवा करना चाहती हूं। पर्चा दाखिल करने के समय उनके साथ भारती सिन्हा, मीना देवी, बिंदिया देवी,रेखा देवी, प्रभा देवी, प्रभा शर्मा, बालमणि देवी, रीता देवी, मीरा देवी, सुनीता देवी, सरस्वती देवी, गीता देवी, शांति कुमारी, मंजू देवी, प्रिया देवी भी मौजूद थीं।

No comments