कर्नाटक में 12 मई को मतदान
- सीट 225, नामांकन 17 अप्रैल से
नई दिल्ली। कर्नाटक
विधानसभा चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी। इस 225 सदस्यीय विधानसभा में एक सीट
एंग्लो इंडियन समुदाय के लिए है। शेष 224 के लिए 12 मई को वोट डाले जाएंगे। एंग्लो-इंडियन
विधायक मनोनित किए जाएंगे। वोटों की गिनती 15 मई को होगी। परिणाम भी उसी दिन आ जाएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ओमप्रकाश रावत ने यह जानकारी मंगलवार को प्रेस को दी।
चुनाव आयोग ने बताया कि 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन भरे
जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 25 अप्रैल को होगी। उम्मीदवार
27 अप्रैल तक नाम वापस ले सकेंगे। 4.96 करोड़ वोटर हैं। करीब 97 फीसदी मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं। चुनाव
के लिए 56 हजार पोलिंग बूथ बनाए
जाएंगे। सभी प्रक्रिया 28 मई से पहले पूरी कर ली जाएंगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि कर्नाटक की जनसंख्या का 72 फीसदी लोग वोटर हैं। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही चुनाव
आचार संहिता लागू हो गया है। चुनाव संपन्न होने तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर
बैन लगा दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने
बताया कि इस बार चुनावी खर्च पर आयोग का खास ध्यान रहेगा। सभी पार्टियों पर हमारी नजर रहेगी। एक उम्मीदवार चुनाव में 28 लाख रुपये से ज्यादा खर्च नहीं कर पाएंगे।
घोषणा से पहले रेस
चुनाव आयोग की घोषणा से पहले राजनीतिक पार्टियां कर्नाटक
में रेस हो गई है। भाजपा के अमित शाह अभी भी वहीं हैं। सत्ताधारी दल कांग्रेस कई तरह
के बिल पास कर वोटरों को रिझाने में लग गई है। अन्य दल भी अपना मोहरा उसी तरह चल रहे
हैं। चुनाव की तारीख के ऐलान को लेकर पार्टियों में घमासान मचा हुआ है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के नेताओं ने पहले ही तारीख की घोषणा कर दी थी।

No comments