Video Of Day

Latest Post

ओरिएंटल इंश्‍योरेंस के कार्यालय में मनी अंबेडकर जयंती


रांची। ओरिएंटल इंश्‍योरेंस के रांची के लालपुर स्थित मंडलीय कार्यालय में भारत रत्‍न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। वरीय मंडलीय प्रबंधक आलोक सिंह ने बाबा साहेब की अध्‍यक्षता में बनने वाले संविधान का जिक्र किया। कहा कि इसकी बदौलत भारत एक सफल लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है। सभी कर्मचारियों से बाबा साहेब के आदर्शों को आत्‍मसात कर उसपर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर शेखर चौधरी, नीतू तिर्की सहित अन्‍य मौजूद थे।

No comments