तीन जिलों में कुछ घंटों में बदलेगा मौसम
रांची। झारखंड के तीन जिलों में दो से तीन घंटों
के भीतर मौसम बदलेगा।वहां अचानक तेज हवा चलेगी। मेघ गर्जन के साथ हल्के और मध्यम
दर्जें की बारिश हो सकती है। रांची स्थित मौसम विभाग ने इस संबंध में तात्कालिक चेतावनी
जारी की है। विभाग के मुताबिक यह बदलाव सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम
में होगा। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

No comments