Video Of Day

Latest Post

अपराध नियंत्रण का दावा गुमला में फेल


  • लकड़ी चुन रही युवतियों के साथ दुष्कर्म
गुमला। गुमला पुलिस के अपराध नियंत्रण के दावे फेल होते जा रहे हैं। दुष्कर्म की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। बीते एक सप्ताह में एक महिला, एक नाबालिग लड़की और दो युवती के साथ दुष्कर्म की घटना घट चुकी है। आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

यह मामला जिले के परमबीर अल्बर्ट एक्का जारी थाना क्षेत्र का है। वहां दो युवतियों के साथ हथियार का भय दिखाकर दो लोगों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता ने कहा कि दो युवक आये। खुद को नक्सली बताते हुए कहा कि जंगल के हरे भरे पेड़ को नहीं काटना है। जंगल में जो सूखी लकड़ियां हैं, उसे काट कर ले जा सकती हो। यह कहकर दोनों युवकों ने हमसे तेतरटोली गांव का रास्ता दिखाने लिये साथ चलने को कहा। फिर हम कुछ दूर साथ चलकर उन्हें रास्ता दिखा दिए। वे जबरदस्ती जंगल की ओर ले जाने लगे। विरोध किया, तो हथियार दिखा कर हमें डराने-धमकाने लगे। फिर बीच जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।

इसकी जानकारी ग्रामीणों को होने पर उन्होंने बैठक कर घटना का विरोध किया। कहा कि घटना में जो भी शामिल हैं, उन्हें खोज कर मार डालेंगे। दुष्कर्मी नहीं मिले तो उनके घर को आग लगा देंगे।

No comments