भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा 18 अप्रैल को
रांची। मारवाड़ी
ब्राम्हण सभा द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम
के सफल आयोजन के लिए रामगोपाल शर्मा, किशन शर्मा और शांति
लाल शर्मा को सयुक्त रूप से संयोजक बनाया गया है। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव 18
अप्रैल को मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे श्री सालासर मंदिर
प्रांगण में पूजन हवन के साथ होगा। पूजन का काम मुख्य यजमान सोमदत शर्मा सपरिवार
करेगे।
दोपहर 3 बजे भगवान परशुराम को नगर भ्रमण कराया जाएगा। इस शोभा यात्रा
में समाज के पुरूष, महिला और बच्चे बडी संख्या में भाग
लेगे। शाम 7 बजे से प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। 15 अप्रैल को भगवान परशुराम के
जन्मोत्सव पर कई प्रतियोगिताएं होगी। इस क्रम में प्रश्नोतरी, अंताक्षरी, रंगोली सज्जा, कुर्सी दौड, फैन्सी ड्रेस, चित्रांकन
प्रतियोगिता होगी। इसमें समाज की महिला और बच्चें भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता
में भाग लेने को इच्छुक प्रतिभागी ब्राम्हण भवन से फार्म ले सकते है।

No comments