Video Of Day

Latest Post

कुछ घंटों में इन जिलों में 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवा


  • मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
रांची। राज्‍य के तीन जिलों में अगले दो से तीन घंटों में मौसम बदलने वाला है। वहां तेज गति से हवा चलेगी। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। इस संबंध में रांची स्थित मौसम विभाग ने तत्‍कालिक चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में यह मौसम में बदलाव होने की संभावना है। यहां मेघ गर्जन के साथ अचानक तेज हवा चलेगी। इसकी गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। हल्‍के और मध्‍यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

No comments