कोल इंडिया चेयरमैन का नियुक्ति आदेश जारी
रांची। कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया चेयरमैन
के पद पर अनिल कुमार झा की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। मंत्रालय के अवर सचिव
संजीब भट्टाचार्य ने 18 मई की शाम कोल इंडिया चेयरमैन को नियुक्ति की सूचना दी है।
दैनिक झारखंड डॉट कॉम के पर नियुक्ति का आदेश भी है। इसमें कहा गया है कि श्री झा की
नियुक्ति शिड्यूल ए के पद पर 80,000 से 1,25,000
के वेतनमान में की गई है। पदभार ग्रहण करने की तारीख से वह 31 जनवरी 2020 तक या सेवानिवृत्ति
तक या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। अनुबंध के आधार पर उनकी नियुक्ति की गई है।
तीन महीने का नोटिस या तीन महीने का वेतन देकर सरकार उन्हें हटा सकती है।
No comments